|
राष्ट्रीय
प्रत्यक्ष कर अकादमी, नागपुर यह भारत में आयकर
विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रशिक्षण
का एक शीर्ष प्रशिक्षण संस्थान है । अकादमी का
मुख्य कार्य संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा
परीक्षा के माध्यम से सीधी भर्ती द्वारा नियुक्त
भारतीय राजस्व सेवा के अधिकारियों को प्रवेश
प्रशिक्षण प्रदान करना है ।
इसके अतिरिक्त्त आयकर
विभाग तथा अन्य विभागों के मध्यम और वरिष्ठ स्तर
के अधिकारियों के लिए अकादमी द्वारा विविध
महत्वपूर्ण सेवाकालीन पाठयक्रम नागपुर में तथा
मुम्बई, बैंगलोर, कोलकाता, लखनऊ, हजारीबाग, चैन्नई,
अहमदाबाद और चंडीगढ़ स्थित आठ क्षेत्रीय प्रशिक्षण
संस्थानों में चलाए जाते हैं ।
आयकर विभाग के
लिपिक वर्गीय संवर्ग के गहन प्रशिक्षण के लिए भारत
के विभिन्न स्थानों में लिपिक वर्गीय कर्मचारी
प्रशिक्षण एकक हैं।
आयकर विभाग
के अधिकारियों को कराधान, लेखाकर्म, कानून और
प्रबंधन के क्षेत्रों में गहन प्रशिक्षण देने के
अतिरिक्त अकादमी की प्रशिक्षण गतिविधियाँ आयकर
विभाग के कार्मिकों के इतर भी हैं ।
अकादमी
केन्द्र सरकार के अन्य विभागों के विविध वरिष्ठ
अधिकारियों तथा संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम
और कोलंबो योजना के अंतर्गत विदेशों के मनोनीत
व्यक्तियों को भी कराधान और प्रबंधन विषयों पर
प्रशिक्षण देती है ।
अकादमी के कॉमन वेल्थ
एसोसिएशन ऑफ टैक्स एडमिनिस्ट्रेशन के तत्वावधान
में प्रबंधन कार्यक्रम भी चलाती है ।
 |